Sun, 22 Nov 2026 | 10:24:26 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

कलेक्टर ने कनकी, जोगीपाली और कटबितला के गौठान का किया निरीक्षण। : गौठान आपके लिये हैं तो देखभाल का दायित्व भी उठाइए: कलेक्टर श्री संजीव झा।

I

Indian Business News

3 years ago 608 views
गौठान आपके लिये हैं तो देखभाल का दायित्व भी उठाइए: कलेक्टर श्री संजीव झा।
कोरबा (आईबीएन-24) कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज करतला विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कनकी, जोगीपाली और ग्राम कटबितला के गौठान का अवलोकन किया। तेज धूप होने के बावजूद उन्होंने पैदल ही एक कोने से दूसरे कोने तक गौठान में न सिर्फ वर्मी कम्पोस्ट निर्माण को देखा, गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके आजीविका गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें गौठान में खाली जगहों का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित करते हुए कहा कि गौठान आप लोगों केे लिये बनाया गया है। यहां साग-सब्जी का उत्पादन करिये, खाद बनाइये और जिस तरह अपने घरों की देखरेख और सुरक्षा करते हैं, वैसा ही गौठान का देखभाल करिये। इसे अपनी भी जिम्मेदारी मानिए। कलेक्टर श्री झा ने गौठान का अवलोकन कर निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं के लंबित भुगतान शीघ्र कराएं, उन्होंने उपलब्ध वर्मी को सोसायटी को देने, खाद के लिए बोरा उपलब्ध कराने और मापदंडों के अनुसार पैकेजिंग करने, पानी की उपलब्धता के लिए खराब बोर को सुधारने तथा फलदार वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए गौठान को और विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में बनाये गए शेड की उपयोगिता सुनिश्चित करने और गौठान में गोबर की बिक्री को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने चारागाह का अवलोकन किया और उद्यानिकी विभाग को पशु चारा हेतु नेपियर घास सहित अन्य पौधे लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम कटबितला के गौठान में विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को निर्देशित किया कि बंद लाइट चालू कराएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन सिंह कंवर और जनपद सीईओ श्री एम एल नागेश सहित स्थानीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। पानी की उपलब्धता के लिए सभी गौठानों का सर्वें करने के दिए निर्देश। कलेक्टर श्री झा के ग्राम कनकी, जोगीपाली, कटबितला के गौठानों के निरीक्षण के दौरान यह शिकायत सामने आई कि नदी किनारे के गौठानों में हुए बोर रेतीली मिटटी की वजह से धंस रहे हैं, जिससे गौठानों में पानी की समस्या आ रही है। उन्होंने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन सिंह कंवर और कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे गौठानों का सर्वे कर चिन्हांकित किया जाएं और हाथ वाले बोर को प्राथमिकता देते हुए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। कोई अंगूठा तो नहीं लगवा लेता है। कड़ी धूप होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पंहुचे कलेक्टर श्री झा ने सरंपच सहित ग्रामीणों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने गौठानों के संचालन की जानकारी लेने के साथ ही सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन, पोषण आहार के वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, भूमिहीन न्याय योजना, पेंशन भुगतान, मनरेगा अंतर्गत कार्यों और मजदूरों के भुगतान की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम कटबितला के सरपंच को बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए मिसल नहीं होने पर ग्राम सभा के माध्यम से भी प्रमाण पत्र बनाया जाता है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अब किसानों को प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान बेचे जाने की घोषणा किए जाने, बैगा गुनिया को भी अब भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से लाभान्वित होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजना के संबंध में सरपंच से चर्चा करते हुए पूछा कि किसी योजना के लाभ के लिए कोई पैसा तो नहीं मांगता ? कोई बिचौलिया सक्रिय तो नहीं है और कोई अंगूठा लगवाकर किसी को ठगता तो नहीं है ? कलेक्टर श्री झा ने सभी को जागरूक बनने और शासन की योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए बिचौलियों से दूर रहने तथा उनके खिलाफ शिकायत करने की बात भी कही।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 46 / 453