Sat, 14 Nov 2026 | 10:44:17 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कलेक्टर द्वारा टी.बी. मरीजों को प्रदान किया गया फूड बास्केट।

I

Indian Business News

2 years ago 242 views
कलेक्टर द्वारा टी.बी. मरीजों को प्रदान किया गया फूड बास्केट।
कोरबा (आई.बी. एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त अभियान के तहत जिले के विकासखण्डों में चिन्हांकित टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता (फूड बास्केट) प्रदान किया। साथ ही मरीजों का स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ एस. एन. केशरी, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ जी. एस. जात्रा, डब्लूएचओ कंसल्टेंट डॉ. रितु कश्यप, डीपीएम डा अशरफ अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिले में 120 चिन्हांकित टीबी मरीजों हेतु निक्षय मित्र बनकर उनके इलाज के दौरान आवश्यक पोषण सहायता के लिए फूड बास्केट प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इन प्रदायित फूड बास्केट को प्रत्येक विकासखण्ड के अतिरिक्त पोषण आहार की आवश्यकता वाले 20 चिन्हांकित टी.बी. मरीज को वितरित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. केशरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वर्ष 2025 तक देश से टीबी रोग का उन्मूलन करना है। उन्होंने बताया कि टीबी से लड़ने के लिए दवा के अलावा पोषण युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरूरी है। इस हेतु योजनांतर्गत एक अभिनव पहल करते हुए जिले के कार्पाेरेट व्यक्ति, जनप्रतिनिधी, अधिकारी, कर्मचारी, समाज सेवक आदि को निक्षयमित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके इलाज के दौरान आवश्यक पोषण सहायता दिए जाने जी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, उद्योगपति, शासकीय सेवक, रेडक्रास सोसायटी, सी एस.आर. विंग्स व सामान्य नागरिक ऑनलाईन लागिन कर निक्षय मित्र बन सकते हैं। साथ ही जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी मेडिकल कॉलेज कोरबा से संपर्क कर भी निक्षय मित्र के रूप में अपना पंजीयन कराकर टीबी मरीजों को 06 महीने (प्रतिमाह 500 रूपये) तक दाल, सोयाबीन बड़ी, तेल, मूंगफली या दूध पाउडर जैसे पोषण आहार उपलब्ध करा सकते हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 1 / 451