Indian Business News
डॉ प्रकाश अनंत को विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विभिन्न स्थानों से विभिन्न संगठनों ने अलग अलग अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें सर्वप्रथम ग्लोबल स्कॉलर्स फाउंडेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा भारतीय समाजरत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उसके बाद केंद्रीय सरकार दिल्ली द्वारा भारत गौरव श्री सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। तत्पश्चात वर्थी वेलनेस फाउंडेशन उत्तरप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
डॉ प्रकाश अनंत कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विगत 23 वर्षों से तन मन धन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिका में कार्यों का निर्वहन किया है। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदों पर रहकर देश, प्रदेश और समाज की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में डॉ प्रकाश अनंत अखिल भारतीय कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक एवम राजस्थान प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे हैं।
डॉ प्रकाश अनंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश और समाज की सेवा करने का सौभाग्य हर किसी इंसान को मिल पाना संभव नहीं है। मैं अपने आपको धन्य मानता हूं कि मेरे माता पिता के शुभाशीर्वाद से एवम आप सभी साथी, सहयोगियो के दुवाओं से आज मुझे इतना बड़ा सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन