Tue, 24 Nov 2026 | 05:52:36 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दीपका नगर को मिला युवा नेतृत्व — सत्यम यादव बने मंडल अध्यक्ष।

I

Indian Business News

8 months ago 10,215 views
दीपका नगर को मिला युवा नेतृत्व — सत्यम यादव बने मंडल अध्यक्ष।
दीपका (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।क्षेत्र के ऊर्जावान और सक्रिय युवा नेता सत्यम यादव को दीपका मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर सत्यम यादव ने अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। सत्यम यादव पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में नगर अध्यक्ष दीपका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे युवाओं के बीच एक मजबूत पहचान रखते हैं। सत्यम यादव के परिवार का भी लंबे समय से संगठन और समाज सेवा से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके मामा राजेश यादव अभाविप में जिला और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा वे भाजयुमो में मंडल महामंत्री, जिला महामंत्री और प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। सत्यम यादव के मंडल अध्यक्ष बनने से दीपका क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 376 / 453