Sun, 15 Nov 2026 | 11:21:16 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

समान काम समान वेतन सहित, अन्य सुविधाएं की मांग : दीपका एसीबी वाशरी कर्मी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर।

I

Indian Business News

3 years ago 302 views
समान काम समान वेतन सहित, अन्य सुविधाएं की मांग : दीपका एसीबी वाशरी कर्मी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर।
कोरबा (आईबीएन-24) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अंतर्गत दीपका एसीबी वाशरी के कर्मियों ने आज काम ठप कर दिया। वे स्टाफ कर्मियों के बराबर वेतन से लेकर अन्य सुविधाओं की मांग प्रबंधन से कर रहे हैं। एका-एक हड़ताल करने से वाशरी प्रबंधन की दिक्कतें बढ़ गई है। हड़तालियों का कहना है कि बेहतर समाधान नहीं आने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। एसीबीई लिमिटेड के द्वारा दीपका क्षेत्र में कोल वाशरी का संचालन विगत 1999 से किया जा रहा है। अब तक इसके संचालन में 24 वर्ष का समय हो चुका है। वाशरी में नियोजित किये गए कर्मियों ने लंबे समय तक सीमित वेतन पर काम जारी रखा है। समय के साथ आ रही चुनौतियों के कारण इनके सामने दिक्कतें हैं। इस बारे में बार.बार प्रबंधन को अवगत कराया गया लेकिन इस पर कोई ठोस पहल अथवा कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए अग्रीम सूचना देने के साथ वाशरी कर्मी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि आधे कर्मियों को प्रमोशन करने के साथ उनके वेतन को 20 से 40 हजार कर दिया गया लेकिन बाकी कर्मियों की स्थिति 10 हजार से उपर नहीं जा सकी। मांग की जा रही है कि वाशरी के सभी कर्मियों को स्टाफ में पदोन्नत करने के साथ स्टाफ कर्मी का दर्जा देते हुए आवश्यक अवकाश, अनिवार्य अवकाश और कंपनी की अन्य सुविधाएं और उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए। 4 वर्ष से लंबित छुट्टीए मेडिकल और पीपीएफ की रकम का भुगतान करने पर भी कर्मियों ने जोर दिया है। यह भी मांग की गई कि ईपीएफ में कटौती की जा रही राशि उनके खाते में हर महीने जमा करने के साथ इसकी जानकारी दी जाए। वर्ष 2020 का बोनस अब तक अप्राप्त है जिसे तत्काल उपलब्ध कराने पर फोकस किया गया। साप्ताहिक अवकाश का मसला लंबे समय से लंबित है और इस बारे में लगातार पत्राचार करने पर भी कोई परिणाम नहीं आ सका। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा की जा रही है। इन मांगों को लेकर नाराज कर्मियों ने वाशरी प्रबंधन को आइना दिखाने की कोशिश की है। साथ ही कहा गया है कि प्रदर्शन को हल्के से लेने की भूल बिल्कुल न की जाए। औद्योगिक जिले कोरबा में श्रम कानूनों का परिपालन कराए जाने को लेकर एक तरह से केवल हवा.हवाई बात की जा रही है और ढोल बज रहे हैं लेकिन जमीन पर ऐसा कुछ नहीं है। बड़ी संख्या में यूनियनें अपनी सक्रियता का प्रदर्शन करने का दावा कर रही है लेकिन औद्योगिक प्रबंधनों में काम करने वाले ठेका मजदूरों की दशा वर्षों बाद भी बद से बदतर बनी हुई है। यह बात अलग है कि ठेका मजदूरों के हितों का संरक्षण करने को लेकर कई लोग झंडाबरदार बने हुए हैं। इन सबके बावजूद समय-समय पर शोषण और अन्य कारणों से प्रदर्शन करने वाला वर्ग इस बात को इंगित कर रहा है कि श्रम कानून और श्रमिकों की वास्तविक दशा क्या है और इनका भविष्य आखिर क्या होगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 15 / 451