Sun, 15 Nov 2026 | 02:27:19 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर।

I

Indian Business News

9 months ago 5,230 views
साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक : कलेक्टर।
कोरबा (आई.बी.एन -24)सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की। एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर खतरों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जिला आईटी टीम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के संबंध में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट सुरक्षा, साइबर जागरूकता, डेटा गोपनीयता, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा बच्चों और संवेदनशील वर्गों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सेफर इंटरनेट डे हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्वभर में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट और एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है। कलेक्टर श्री दुदावत ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की विशेष अपील करते हुए कहा कि साइबर ठगी का शिकार कोई भी हो सकता है, अतः किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी के साथ ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने नागरिकों को किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की पहचान, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और सरकारी रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी देकर डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भी अपनी गतिविधियों एवं मानकों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, जिला एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल, ईडीएम सुश्री शिखा राजपूत, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 5 / 451