Sun, 15 Nov 2026 | 03:54:53 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

पर्यटन केंद्र सतरेंगा में कॉल मी सर्विसेस कंपनी में बोट राइडर की सेवा दे रहे आस-पास के ग्रामीणों को बिना अग्रिम सूचना दिए काम से निकाल दिया गया, प्रशासन से लगाई गुहार पढे पूरी खबर......... : कलेक्टर साहब हमने ढाई साल निभाई ड्यूटी, आपका हर हुक्म निभाया और अब बिना नोटिस पर्यटन बोर्ड ने नौकरी से निकाल दिया, ये तो नाइंसाफ़ी है, बहाल न किया तो होगा आंदोलन।

I

Indian Business News

3 years ago 693 views
कलेक्टर साहब हमने ढाई साल निभाई ड्यूटी, आपका हर हुक्म निभाया और अब बिना नोटिस पर्यटन बोर्ड ने नौकरी से निकाल दिया, ये तो नाइंसाफ़ी है, बहाल न किया तो होगा आंदोलन।
  कोरबा (आई बी एन -24) छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर में अपनी मनोरम वादियों के लिए ख्यातिप्राप्त पर्यटन केंद्र सतरेंगा की खूबसूरती से तो सब वाकिफ हैं, अब जरा इस क्षेत्र को सदियों से सुरक्षित-संरक्षित करते आ रहे मूल निवासियों, आदिवासियों के साथ किए जा रहे अन्याय की बदसूरत दशा भी जान लीजिए। पिछ्ले ढाई साल से टूरिस्ट की सेवा में तत्परता से कार्य कर रहे आस पास के गांव के ग्रामीणों को नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्हें काम से क्यों हटाया गया, न तो इस पर कुछ कारण बताया गया है और न ही कोई पूर्व सूचना-नोटिस ही जारी किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस स्थिति में उनके परिवार के समक्ष भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। कलेक्टर से मदद की गुहार लगाते हुए पुन: कार्य पर वापस लेने के आदेश जारी करने की मांग की है। चेतावनी भी दी गई है कि अगर उनकी मांग अनसुनी की गई तो सतरेंगा में चक्काजाम कर पर्यटन व्यवस्था ठप कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से निवेदन करते हुए बताया है कि सभी आवेदक ग्राम सतरेंगा एवं ग्राम बहेरा तहसील अजगरबहार जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है। कॉल मी सर्विसेस के लिए पर्यटन विभाग द्वारा उन्हें ग्राम सतरेंगा में बोट क्लब, रिसोर्ट बोटराईडर एवं कैशियर के पद पर 1 नवंबर 2020 से पदस्थ किया गया था। उनके द्वारा पूर्ण ईमानदरी से अपने कार्य को किया जा रहा था। वर्तमान में वोटिंग मशीन खराब होने के कारण बोटिंग कार्य बंद है। इस दशा में उन्हें रिसोर्ट में कार्य दिया गया था। यह जिम्मेदारी भी पूर्ण ईमानदारी से निभाया जा रहा था। 26 मई को कॉल मी सर्विसेस, पर्यटन विभाग रायपुर के द्वारा हमें बिना पूर्व नोटिस दिए हमारे कार्य से पदमुक्त कर दिया गया है। जिसकी सूचना मोबाइल पर पी. डी.एफ. के माध्यम से दिया गया है। जबकि हमारे द्वारा अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी से किया जाता रहा है और हमारी ओर से कोई गलती त्रुटि नही की गई है। जिसे पर्यटन विभाग व अन्य को कोई हानि या दुर्घटना कारित नही हुई है। ऐसे में किस बुनियाद पर हमें अपने कार्य से पद मुक्त कर दिया गया है। हमारे साथ अन्याय किया गया है, जो की निंदनीय है। हमारे समक्ष हमारे परिवार की भरण पोषण की आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यदि हमें हमारे कार्य पर वापस नहीं लिया जाता है तो हमें हमारे परिवार के समक्ष भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी। इन समस्यों के कारण यदि 7 दिवस के भीतर हम लोगो के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार नही किया गया, तो दिनांक 12 जुलाई से सतरेंगा पर्यटन स्थल को बंद कराकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया जावेगा। जिसकी जवाबदारी सतरेंगा पर्यटन विभाग एवं कॉल भी सर्विसेस, विभाग की होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 1 / 451