Wed, 25 Nov 2026 | 07:31:24 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण : एक ही परिसर में दो से ज्यादा मतदान केंद्र न हो: कलेक्टर श्री संजीव झा।

I

Indian Business News

3 years ago 477 views
एक ही परिसर में दो से ज्यादा मतदान केंद्र न हो: कलेक्टर श्री संजीव झा।
  कोरबा (आई बी एन -२४) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन 2023-24 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आज जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और बिजली, पानी,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ दिव्यांग मतदाताओं हेतु रैम्प बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का सत्यापन करने के साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहाँ पर एक ही परिसर में दो से अधिक बूथ है, उन्हें नजदीक के केंद्रों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि एक ही परिसर में दो से अधिक बूथ न हो। मतदान केंद्रों में बहुत ज्यादा भीड़ न जुटे, इसके लिए संख्या के आधार पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में राजीनीतिक दलों से भी आवश्यक चर्चा करने की बात कही। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार खांडे, बीईओ श्री संजय कुमार अग्रवाल,तहसीलदार मुकेश देवांगन आदि उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा के द्वारा मतदान केन्द्र निर्मला उ.मा.वि. कोसाबाड़ी, विद्युत गृह उ.मा.वि. क्रमांक-1, शा.उ.मा.वि.अंधरीकछार एवं सरस्वती उ.मा.वि.बुधवारी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केन्द्र भवन का सत्यापन किया। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं के सुविधा हेतु मतदान केन्द्रों में शौचालय, पेयजल, बिजली, दिव्यांगों हेतु रैंप, आदि का अवलोकन किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में नियुक्त बी.एल.ओ. को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा स्थानांतरण एवं मृत्यु पश्चात् नाम काटने शत-प्रतिशत कार्यवाही करने निर्देशित किया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 12 / 453