Fri, 20 Nov 2026 | 09:32:49 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

सोमवार को अपने दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी, आम नागरिकों की सुनेंगे समस : पेंशन और अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 498 views
पेंशन और अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।
कोरबा (आई.बी.एन -24)  जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार के दिन सभी जिला अधिकारियों को अपने दफ्तर में बैठकर कार्यालयीन कार्य करते हुए आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोमवार के दिन निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों में अनुकम्पा और पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण हो। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार को अति आवश्यक स्थिति में ही फील्ड पर निरीक्षण कार्य पर जाएं। लेकिन सप्ताह में 2-3 दिन आवश्यक रूप से फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यो का निरीक्षण करें। उन्होंने विभागीय कार्यों के समीक्षा के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें और समीक्षा बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत हों। जनपद सीईओ/ पटवारी/ सचिव सहित अन्य अधिकारी मुख्यालय में रहकर करें कार्य कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी सचिव व पटवारियों को सोमवार सहित न्यूनतम 2-3 दिवस  अपने मुख्यालय में उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को भी सप्ताह में 3 दिन फील्ड पर जाकर शासकीय कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2710
पेज 49 / 452