Sat, 28 Nov 2026 | 07:42:01 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह।

देहरादून में 408.3 स्कोर के साथ 10 मीटर एयर राइफल में जीता मेडल, छत्तीसगढ़ के लिए जूनियर वर्ग का पहला पदक : पाली की 13 साल की सान्वी मारू ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग में जीता कांस्य।

I

Indian Business News

5 months ago 4,857 views
पाली की 13 साल की सान्वी मारू ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग में जीता कांस्य।
पाली/कोरबा(आई.बी.एन -24) नगर पंचायत पाली की 13 वर्षीय सान्वी मारू ने देहरादून में आयोजित ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। 15 से 23 मई 2026 तक चली इस प्रतियोगिता में सान्वी ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर वर्ग में 408.3 का शानदार स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए इस वर्ग में पहला राष्ट्रीय पदक है। सान्वी पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी, बिलासपुर में श्रीमती शाइनी मसीह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों के निर्देशन में कम समय में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में राज्य के करीब 25 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था, जिनमें सान्वी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। पाली ब्लॉक की बेटियां अब पारंपरिक खेलों से आगे बढ़कर शूटिंग, रग्बी, तैराकी जैसे प्रतिस्पर्धी खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही हैं। कबड्डी में संजू देवी के बाद अब सान्वी मारू ने शूटिंग जैसे नए खेल में इतिहास रच दिया है। शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष शशांक मसीह, सचिव आशीष नाथ और नगर पंचायत पाली ने सान्वी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता राज्य के दूसरे उभरते निशानेबाजों के लिए प्रेरणा बनेगी। सान्वी वर्तमान में सीबीएसई क्लस्टर खेलों की तैयारी भी अकादमी में कर रही हैं। सान्वी पाली के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी नटवर मारू की पोती हैं। उनके पिता नितेश कुमार मारू कृषि विभाग कोटा में पदस्थ हैं जबकि माता युष्मा मारू ठाकुर छेदी लाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। सान्वी की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2799
पेज 1 / 467