Fri, 20 Nov 2026 | 04:24:12 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत।

सोमवार को अपने दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी, आम नागरिकों की सुनेंगे समस : पेंशन और अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 453 views
पेंशन और अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।
कोरबा (आई.बी.एन -24)  जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार के दिन सभी जिला अधिकारियों को अपने दफ्तर में बैठकर कार्यालयीन कार्य करते हुए आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोमवार के दिन निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों में अनुकम्पा और पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण हो। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार को अति आवश्यक स्थिति में ही फील्ड पर निरीक्षण कार्य पर जाएं। लेकिन सप्ताह में 2-3 दिन आवश्यक रूप से फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यो का निरीक्षण करें। उन्होंने विभागीय कार्यों के समीक्षा के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें और समीक्षा बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत हों। जनपद सीईओ/ पटवारी/ सचिव सहित अन्य अधिकारी मुख्यालय में रहकर करें कार्य कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी सचिव व पटवारियों को सोमवार सहित न्यूनतम 2-3 दिवस  अपने मुख्यालय में उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को भी सप्ताह में 3 दिन फील्ड पर जाकर शासकीय कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2706
पेज 1 / 451