Indian Business News
उपरोक्तानुसार हल्का पटवारी श्री विजय प्रताप सिंह तहसील पेण्ड्रा का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। हल्का पटवारी श्री विजय प्रताप सिंह का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उलंघन है एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के तहत् दण्डनीय है। अतः हल्का पटवारी श्री विजय प्रताप सिंह तहसील पेण्ड्रा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् तत्काल प्रभाव से एतद् द्वारा निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री विजय प्रताप सिंह (पटवारी) का मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन