Sat, 28 Nov 2026 | 05:58:43 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

गौठान-गौठान घूम रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता... सरकार पर लगा रहे आरोप।

I

Indian Business News

3 years ago 440 views
गौठान-गौठान घूम रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता... सरकार पर लगा रहे आरोप।
रायपुर (आईबीएन-24) चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान के दूसरे दिन रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा राज्य के गांव गांव के गोठानों में पहुंच गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुंगेली जिले के भटगांव बछेरा बमुरहा गोठानों का निरीक्षण किया। इन गोठानों में भारी अनियमितता देखने मिली। न गाय, न गोबर, न चारा नजर आया। गोठानों में कोई व्यवस्था नहीं मिली। गोठानों की दुर्दशा देखने के बाद श्री साव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने शराब घोटाले की तरह गोबर और चारा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट की तर्ज पर संगठित गोठान घोटाला किया गया है। प्रदेश सरकार ने गौमाता के साथ भी भ्रष्टाचार किया है। इस सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोठानों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया। उसके बाद चारा खा गए। गायें सड़कों पर भूखी घूम रही हैं। गोबर खरीदी में घोटाला किया गया और खाद घोटाला भी फल फूल गया। किसानों को बर्मी कंपोस्ट के नाम पर जबरिया मिट्टी थमाई जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले के नवागांव मुढ़ीपार के गोठान की भयावह स्थिति देखने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने गोठानों की आड़ में 1300 करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर गोठान की अव्यवस्था पर चर्चा भी की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पांडेय, विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रेमप्रकाश पांडेय, गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, विधायक सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, दिनेश कश्यप, अभिषेक सिंह, भाजपा नेता कमल चंद भंजदेव, रूपसिंह मंडावी, नवीन मार्कण्डेय, अमित साहू, सुरेंद्र टिकरिया, रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, नंदकुमार साहू, सुभाष तिवारी, सत्यम दुवा,रमेश ठाकुर, श्यामा चक्रवर्ती, अकबर अली, जितेंद्र गोलछा सहित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गोठानों का निरीक्षण कर भूपेश बघेल सरकार के गोठान घोटाले की पोल खोली। भाजपा ने दो दिनों में प्रदेश के चप्पे चप्पे में गोठानों की धांधली और भ्रष्टाचार उजागर किया है। अभियान के तीसरे दिन राज्य के गोठानों का पूरा कच्चा चिट्ठा भाजपा जुटा लेगी। इस अभियान को मोर आवास, मोर अधिकार की तरह हर गांव में चलाया जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2722
पेज 1 / 454