Indian Business News
इन सबके बाद कटघोरा नगर पालिका परिषद कि वार्ड 12 की बीजेपी पार्षद शैल बाई आर्मों ने विगत दिवस कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। वहीं इस खबर से भारतीय जनता पार्टी खेमे के पार्षदों में खलबली मच गई है क्योंकि शैल बाई आर्मों के कांग्रेस में प्रवेश करने से बीजेपी द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में सेंध लग गई है। वहीं इनके कांग्रेस प्रवेश में कांग्रेसी दल के पार्षदों में खुशी की लहर देखी जा सकती है तो वहीं बीजेपी के पार्षदों में इसे लेकर उनके माथे में चिंता की लकीर साफ साफ देखी जा सकती है। कल पुनः शैल बाई आर्मों की घर वापसी की खबर ने एक बार फिर से राजनीतिक सियासत को गर्म कर दिया था जिसका पटाक्षेप आज एक प्रेस वार्ता में शैल बाई आर्मों और पार्षद प्रतिनिधि उसके पति कमलेश्वर आर्मों के बयान से हो चुका है जिसके अनुसार शैल बाई आर्मों ने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के कांग्रेस को अपनाया है और ये निर्णय उनका अटल है ।साथ ही पार्षद प्रतिनिधि कमलेश्वर आर्मों को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने शहर कांग्रेस महामंत्री बनाकर इस कहानी का अंत कर दिया है ।
विज्ञापन