Shailendra
संवाददाता शैलेन्द्र डिक्सेना
पाली (कोरबा) आई बी एन-24। पाली नगर के मंगल भवन में 28 नवंबर 2026 को बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंगल भवन भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। बाबा श्याम के दर्शन और भजनों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्याम प्रेमी पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे भक्तों का उत्साह भी बढ़ता गया। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देर तक चले इस भक्तिमय आयोजन ने पाली नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति की अनूठी छटा बिखेरी।
देखें वीडियो: मंगल भवन में आयोजित बाबा श्याम की भजन संध्या की खूबसूरत झलकियां।
विज्ञापन