Indian Business News
इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के प्राचार्य सुश्री शिवानी मिश्रा ने कहा... कि खेल आपकी मस्तिष्क को मजबूत बनाता है और आपकी तार्किक क्षमता को बढ़ाता है। आप जितने प्रकार के खेलों को खेलेंगे, उतनी ही तेजी से आपके मस्तिष्क की तार्किकता बढ़ेगी। इस लिहाज से आप गेम्स को ब्रेन बूस्टर भी कह सकते हैं। ऐसे लोगों का मस्तिष्क तेज होता है और वो तेजी से अपने प्रोफेशनल जिंदगी और करियर में भी आगे बढ़ सकते हैं।
मात-पिता अपने बच्चों को कई मायनों में खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जिसमें रोल मॉडलिंग भी शामिल है। यह सिर्फ माता-पिता के लिए नहीं जरूरी है, बल्कि ये माता-पिता और बच्चों, दोनों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है।
अगर बात सिर्फ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की करें, सक्रिय बच्चों के सक्रिय वयस्क बनने की अधिक संभावना है, इसलिए अपने बच्चों को कम उम्र से शारीरिक गतिविधि और खेल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें और खुद भी अपने बच्चों के साथ खेलें।
आजकल गतिहीन जीवनशैली के कारण लोगों में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां, जैसे कि मोटापा, डायबिटीज और हार्ट अटैक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने थमी हुई जिंदगी में थोड़ी तेजी लाएं। खेल आपको गतिशीलता देता है और आपको एक्टिव बनाता है।
ये आपके दिल को फिट रखता है, हड्डियों को स्वास्थ बनाता है, मोटापे के जोखिम में कमी लाता है, नींद को बेहतर बनाता है और शरीर में समन्वय और संतुलन लाता है एनुअल स्पोर्ट की शुभारंभ में इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के उप प्राचार्य विनोद शर्मा, खेल प्रभार क्षितिज पंथ, ललिता, रीना जयसवाल, तथा सभी क्लास की शिक्षकों का सहयोग सराहनीय पूर्वक रही।
विज्ञापन