Indian Business News
भूपेश बघेल के नवाचार के प्रयास से छग महतारी के बेटे बेटियों को अपने उद्यमिता से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।श्री बघेल ने श्रमिकों के जीवन स्तर को उठाने और आगे बढ़ाने के लिए क्रांतिकारी प्रयास किए हैं। नवाचार, जन कल्याण योजनाओं से आज प्रदेश के श्रमिकों की दशा में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है।पाली ब्लॉक के ग्राम केरझरिया में वृहत श्रमिक सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। जिसमें अतिथियों ने उक्त बातें कहीं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रमिक हितैषी भवन सन्निर्मान कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल(कैबिनेट मंत्री दर्जा छग शासन) का बाईक रैली के साथ पंथी नृत्य,आतिशबाजी कर,केक काटकर स्वागत एवम् श्रमिक भाई बहनों को योजनाओं की जानकारी के साथ लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर विधायक मोहित राम केरकेट्टा, छग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यशवंत लाल,गणराज सिंह जिप सदस्य, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी प्रवीण सिंह ठाकुर,नपं उपाध्यक्ष विनय सोनकर, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता , केराझरिया सरपंच सतनारायण पैकरा,पवन सैनी,अरविंद गुप्ता,शशिकला महंत, रत्नेश गुप्ता,गजेन्द्र ठाकुर,कय्यूम बेग,उदल सागर, अंजू पांडेय,सावित्री श्रीवास, सुमन सारथी, सैंकी जायसवाल, शुभम शुक्ला, पत्रिका खुरसेंगा , चमेली सोनी, दिनेश महंत,अंशुमन एवं ग्रामवासी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन