Sat, 14 Nov 2026 | 07:36:56 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

लक्ष्मणेश्वर, लिंगेश्वर और कलेश्वरनाथ मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़…।

I

Indian Business News

8 months ago 51,075 views
लक्ष्मणेश्वर, लिंगेश्वर और कलेश्वरनाथ मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़…।
जांजगीर-चांपा,15 फरवरी(आई.बी.एन-24)। जांजगीर-चांपा जिले का खरौद का लक्ष्मणेश्वर मंदिर, नवागढ़ का लिंगेश्वर महादेव और पीथमपुर का बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समितियों ने पर्व के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शिवरीनारायण क्षेत्र को रामायण काल से जुड़ा माना जाता है और यह प्राचीन दंडकारण्य का हिस्सा था। शिवरीनारायण से लगभग 5 किलोमीटर दूर खरौद स्थित है, जिसे खर और दूषण की नगरी भी कहा जाता है। यहां स्थापित शिवलिंग में लाखों सूक्ष्म छिद्र हैं, जिसके कारण इसे लक्ष्मणेश्वर शिवलिंग कहा जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस शिवलिंग में जल स्तर न तो कम होता है और न ही बढ़ता है, इसलिए इसे अक्षय कुंड भी कहते हैं। यहां के जल को गंगा, यमुना और सरस्वती के समान पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि लंका विजय के बाद ब्राह्मण रावण वध के पाप से मुक्ति पाने के लिए लक्ष्मण जी ने यहां भगवान शिव की आराधना की थी। महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में ‘लाख चावल’ चढ़ाने की परंपरा भी विशेष आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव की पूजा करने से क्षय रोग से मुक्ति मिलती है। नवागढ़ का लिंगेश्वर महादेव मंदिर, स्वयंभू शिवलिंग की अनोखी मान्यता नवागढ़ स्थित लिंगेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र है। यहां विराजमान शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शिवलिंग की ऊंचाई लगातार बढ़ रही है और इसकी मोटाई भी अनूठी है। शिवलिंग की वास्तविक गहराई जानने के लिए शोध किए गए, लेकिन अब तक इसका सही अनुमान नहीं लग पाया है। श्रद्धालु यहां वंश वृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। हसदेव तट पर पीथमपुर का कलेश्वरनाथ मंदिर, उदर रोगों से मुक्ति की मान्यता हसदेव नदी के तट पर बसे पीथमपुर में कलेश्वरनाथ बाबा शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, चांपा के एक जमींदार पेट संबंधी रोग से पीड़ित थे। इलाज से लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने भगवान शिव का स्मरण किया। स्वप्न में उन्हें पीथमपुर में शिवलिंग होने का संकेत मिला। खोज के दौरान वहां शिवलिंग मिला, जिसके बाद विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कर मंदिर की स्थापना की गई। पूजा-अर्चना के बाद जमींदार का रोग ठीक हो गया। तभी से यह मंदिर उदर रोगों से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 1 / 451