Sat, 14 Nov 2026 | 09:26:18 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

संवाददाता : हजरत खान की खास खबर। : मोरगा चौकी अंतर्गत ग्रामीण की तीर मारकर हत्या का मामला सामने आया है।

I

Indian Business News

3 years ago 806 views
मोरगा चौकी अंतर्गत ग्रामीण की तीर मारकर हत्या का मामला सामने आया है।
मोरगा(आईबीएन-24)कोरबा 35 वर्षीय ग्रामीण की नृशंस हत्या के मामले में मोरगा पुलिस ने मर्ग और अपराध कायम करने के साथ जांच शुरू की है। अब तक की जांच में पता चला कि इलाके का एक व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश जारी है। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर यह घटना हुई। प्रताप पिता लालमन गोंड़ निवासी सागबाड़ी का शव हसदेव नदी के किनारे पाया गया। मामले की सूचना रामप्रसाद गोंड़ 75 वर्ष की ओर से दर्ज कराई गई। उसके द्वारा मृतक को कुछ वर्ष पहले गोद लिया गया था। गांव के एक व्यक्ति की ओर से उसे जानकारी मिली कि उसका गोदग्रहित पुत्र मृत स्थिति में नदी के पास पड़ा हुआ है और वह रक्तरंजित है। मौके पर परिजन और अन्य लोग पहुंचे, जिन्होंने देखा कि धनुष से छोड़े गए तीर के जरिए उसकी हत्या की गई। बांगो पुलिस ने बताया कि मामले मर्ग और अपराध दर्ज किया गया है। मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी से भी हमला करने के निशान पाए गए हैं। इस आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पता चला है कि संबंधित इलाके का एक व्यक्ति चरण धनुहार उर्फ घीवा घटना तिथि से फरार है। उसकी भूमिका को लेकर आसपास से कुछ इनपुट मिला है और उस पर संदेह जताया जा रहा है। इसलिए उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर होने वाली पूछताछ के जरिए कुछ तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे और जांच की दिशा तय हो सकेगी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि ग्रामीण की हत्या के पीछे कौन लोग शामिल थे और उन्होंने किस उद्देश्य के साथ इस काम को किया। इतना जरूर पता चला है कि मृतक और संदेही मछली मारते थे और खाने-पीने के शौकीन थे। कयास लगाया जा रहा है कि किसी बात को लेकर इनमें विवाद हुआ होगा और यह घटना हुई होगी। मछली शिकार के लिए ही दोनों के परिवार ने सागबाड़ी नदी किनारे घाट में कुंदरा (डेरा) बना रखा है। बाइट.- मोरगा चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि संदेही की खोजबीन के लिए मोरगा पुलिस ने जंगल में कैंप किया है। इसके साथ निगरानी तेज की गई है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपना काम कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि देर सबेर आरोपी इलाके में नजर आएगा और उसे दबोच लिया जाएगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 2 / 451