Indian Business News
चांपा सेवा संस्थान का मिनट टू मिनट व्यवस्था
चांपा सेवा संस्थान द्वारा इस 09 दिवसीय यात्रा हेतु सहयोग राशि स्लीपर हेतु 10 हजार और एसी कोच हेतु 15 हजार रु प्रति यात्री निर्धारित की गई थी, यात्रा के द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्था समिति की रही, समिति के सदस्य ट्रेन में उपस्थित सभी यात्रियों के छोटी से छोटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर व्यवस्था समय में उपलब्ध कराती रही,नाश्ता खाना की अगर क्वालिटी की बात करें तो घर से भी बेहतर भोजन यात्रा के दौरान वितरण किया गया, समय में चाय,नाश्ता,भोजन,भोजन के बाद मीठा वितरण करना,हर सीट पर बिस्लेरी पानी की व्यवस्था पेपर शॉप,जरूरत का सामान रखने कैरीबैग की उपलब्धता साथ ही यात्रा जिस स्टेशन में रुकती थी वहां आगे जाने के लिए पहले से बस,ऑटो,मिनी बस जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध होती थी और जहां ठहरना हो वहां धर्मशाला आदि।
यात्रा के दौरान ट्रेन में यह रही आकर्षण का केंद्र।
ट्रेन की प्रत्येक बोगी में समिति द्वारा 3-3 लोग उपलब्ध कराए गए थे जो यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखते थे,यात्रा शुरू होते ही समिति के भाई बहनों द्वारा सभी यात्रियों को तिलक लगाया गया साथ ही गमछा और श्री फल भेंट स्वरूप दिया गया,सभी बोगी में साउंड की व्यवस्था थी जिसके माध्यम से सुबह शाम आरती होती थी साथ ही सूचना भी इसी मध्यम से यात्रियों तक पहुंचाई जाती थी,ट्रेन जहां रुकती थी वहां पालकी यात्रा निकालना,ट्रेन में नौ दुर्गा,भोले बाबा की बारात,हनुमान जी झांकी निकाली जाती थी जो यात्रा को रोचक बना देती थी, यात्रा के दौरान सहयात्री भजन करते रहते थे तो समिति के लोग भी बीच बीच में साउंड बॉक्स के साथ भजन गाते व नृत्य करते यात्रियों के बीच पहुंच जाते यात्रा कर रहे यात्रियों के अनुसार निश्चित ही यात्रा एक दिव्य यात्रा थी, यात्रा के अंतिम पड़ाव में सभी यात्रियों को महाकाल अंकित सिक्का भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
विज्ञापन