क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

भोजली दाई विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब आस्था का सागर, खोलार नदी में किया विसर्जन ।

कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत देवरी के यादव मोहल्ला में परंपरागत रूप से भोजली दाई की पूजा-अर्चना पूरे 9 दिनों तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। आज, दसवें दिन, विधि-विधान से भोजली दाई का विसर्जन खोलार नदी में किया गया।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर उपस्थित रहे। विशेष रूप से लगभग दो सौ महिलाओं ने भोजली दाई के विसर्जन में भाग लेकर भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बना दिया। विसर्जन के दौरान नदी किनारे भजन-कीर्तन, मंगल गीत और जयकारों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इस परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रखने का संकल्प लिया।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!