
कटघोरा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले अंतर्गत कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरी (तिलवारीपारा) जनपद सदस्य एवं जिला सदस्य की एंबुलेंस सेवा केवल दिखावा जनप्रतिनिधियों द्वारा दी जा रही एंबुलेंस सेवा की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हो गए। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 के जिला सदस्यव जनपद सदस्य क्षेत्र8 ,के सदस्यों द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा दी जाती है, ऐसा कहावत या सच
लेकिन उनके द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा जिला सदस्य को कई बार कॉल करने के बाद भी या तो फोन नहीं उठाया गया, और जब उठाया गया तो कहा गया कि एंबुलेंस खराब है।
इसके पश्चात जनपद पंचायत कटघोरा के जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 के , जनपद सदस्य को कॉल करने पर उसके द्वारा भी फोन नहीं उठाया गया मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए मजबूर होकर परिजनों ने प्राइवेट वाहन का सहारा लेकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया।
इन घटनाओं ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। जहां एक ओर शासन ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करता है, वहीं ऐसी लापरवाही से आम जनता का भरोसा टूट रहा है।