क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

बाँकीमोंगरा में अवैध रेत कारोबार पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर और ओवरलोड ट्रक जब्त।

Oplus_131072

संवाददाता : अनुज पाठक।

बाँकीमोंगरा (आई.बी. एन -24) अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने शुक्रवार को बाँकीमोंगरा क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और एक ओवरलोड गिट्टी से भरे ट्रक को जब्त किया। विभागीय अधिकारियों की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग की टीम ने बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।

Oplus_131072

इस दौरान कटाईनार-नागिनभाठा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। वहीं बाँकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर गिट्टी का ओवरलोड परिवहन कर रहे एक ट्रक CG30F8112 को भी रोककर जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया।

माइनिंग अधिकारियों ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की तथा संबंधित थाना के सुपुर्द कर दिया। विभाग का कहना है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी और घबराहट का माहौल देखा जा रहा है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!