
कोरबा (आई. बी. एन -24) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने अपनी नई सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस 13 सदस्यीय टीम में सी.एस.बी कालोनी निवासी सुश्री आशा ठाकुर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आशा ठाकुर के नाम की घोषणा के बाद महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
नई टीम में किसे क्या मिला देखिए।

प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर बनी इस टीम में बीश्री प्रदीप सिंह को संयोजक बनाया गया है। श्री अविनाश दुबे और श्री नीरज ठाकुर सह संयोजक होंगे।
आशा ठाकुर का चयन क्यों अहम?
संगठन सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया टीम में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आशा ठाकुर के साथ सुश्री शारदा यादव को भी सदस्य बनाया गया है। पार्टी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला मुद्दों और योजनाओं को मजबूती से रखेगी।
आशा ठाकुर ने जताया आभार।
नियुक्ति पर आशा ठाकुर ने कहा, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुंचाएंगे और युवाओं-महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगे।”
पूरी टीम में ये चेहरे शामिल।
संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, नीरज ठाकुर के अलावा सदस्य के रूप में आशा ठाकुर, शारदा यादव, प्रफुल्ल यादव, रामलाल साहू, सुखदीप सिंह, किशोर शर्मा, मोदीलाल, मनोज राजौर, शुभम गोस्वामी और अखिल सिंह शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नई टीम आगामी चुनावों और अभियानों में डिजिटल मोर्चे पर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।
