क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा: बोलेरो से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डकैती में भी था शामिल।

आशा ठाकुर : ब्यूरो चीफ कोरबा।

कोरबा (आई.बी.एन -24) पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में 6-7 जून 2026 की रात बोलेरो से कुचलकर चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में आरोपी की पहचान राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू, 22 वर्ष, निवासी कड़ारी, सक्ती के रूप में हुई है।

SP के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने 50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया। हत्या में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक CG-12 BD-5025 भी जप्त कर ली गई है।

जांच में खुलासा हुआ कि यही आरोपी उसी दिन बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बालगी में हुई डकैती में भी शामिल था। उस डकैती में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और वेन्यू कार व स्कूटी जप्त की गई थी।

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 धारा 109, 103(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कोरबा पुलिस ने जनता से अपील की है कि अपराध की सूचना तुरंत दें। आपकी सजगता ही सुरक्षित कोरबा बनाएगी।

 

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!