
ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से, सोमवार 14 जुलाई, 2025 से सोमवार 28 जुलाई, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
apprenticeship training :
कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने स्नातक एवं तकनीकी प्रशिक्षुओं के लिए भर्ती निकाली है। 1553 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जाएगी।
चयनित अभियान्त्रिकी एवं सामान्य शाखाओं के स्नातक एवं तकनीकी प्रशिक्षुओं को एसईसीएल की भूमिगत एवं ओपन कास्ट खानो में एवं अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए नियोजित किया जाएगा।
NATS 2.0 पोर्टल (www.nats.education.gov.in) में पंजीकृत आकांक्षी पात्र उम्मीदवारों से SECL की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक द्वारा ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से, सोमवार 14 जुलाई, 2025 से सोमवार 28 जुलाई, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अप्रेंटिसशिप की श्रेणी एवं पदों की संख्या :
स्नातक शिक्षु (खनन अभियांत्रिकी) : 174
स्नातक शिक्षु (सिविल अभियांत्रिकी) : 20
स्नातक शिक्षु (विद्युत अभियांत्रिकी) : 30
स्नातक शिक्षु (यांत्रिकी अभियांत्रिकी) : 30
स्नातक शिक्षु (इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी) : 10
स्नातक शिक्षु प्रशासन (बीबीए) : 25
स्नातक शिक्षु कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) : 100
स्नातक शिक्षु वाणिज्य (बी. कॉम) : 47
स्नातक शिक्षु विज्ञान (बी.एससी.) (केमिस्ट्री) : 29
तकनीशियन शिक्षु (खनन अभियांत्रिकी) : 892
तकनीशियन शिक्षु (खनन सर्वेक्षण) : 39
तकनीशियन शिक्षु (सिविल अभियांत्रिकी) : 40
तकनीशियन शिक्षु (विद्युत अभियांत्रिकी) : 57
तकनीशियन शिक्षु (यांत्रिकी अभियांत्रिकी) : 60
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट secl-cil.in>Human Resource->HRD-Apprentice पर जायें।