
संवाददाता : हजरत खान।
मोरगा (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास तथा जिला प्रशासन कोरबा द्वारा पंचायत के प्रस्ताव अनुसार ग्राम पंचायत साखो के मेन आँगनवाड़ी केंद्रों से 5 कि. मी. के दूरस्थ बसाहटों मे 0-5 वर्ष के बच्चों गर्भवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य पोंषण शिक्षा एवं शारीरिक मानसिक विकास हेतु नवीन आँगनवाड़ी सह लईका पोंषण केंद्रों का शुभारम्भ किया गया।
जिसके तहत 1 जुलाई 2025 को ग्राम बरभाठा ( साखो ) के मुहल्ला जिल्दा मे वार्ड पंच श्रीमती सविताबाई गणमान्य नागरिक श्री कुंजराम रावत बुधराम मझवार श्रीमती रामकुँवर मझवार एवं नवीन आँगनवाड़ी सह लईका पोंषण केंद्र जिल्दा के कार्यकर्त्ता कु.वर्षा यादव के द्वारा श्रीफल तोड़कर एवं बच्चों को तिलक लगाकर लईका पोंषण केंद्र जिल्दा का शुभारंभ किया गया! इसके अलावा भदरापारा साखो एवं खोपखर्रा के मुहल्ला दलेहाकटा रनई मे भी नवीन आँगनवाड़ी सह लईका पोंषण केंद्र का शुभारंभ वार्ड पंच कार्तिकराम, रामरतन, वीरेंद्रलाल द्वारा किया गया! इस अवसर पर बड़ी संख्या मे ग्रामवासी,बच्चे एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!