
कटघोरा (आई.बी.एन -24) हमारा देश भारत संस्कृतियों एवं परंपराओं का धरोहर है, हमारे देश में यूं तो बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं, उनमें से स्कूलों में मनाया जाने वाले त्यौहार में प्रमुख त्यौहार होता है ‘शिक्षक दिवस’ प्रत्येक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का इस त्यौहार का छात्र जीवन में बड़ा ही महत्व होता है शिक्षक जिन्हें राष्ट्र निर्माता कहा जाता है यह दिन उनके लिए पूरे भारतवर्ष में सम्मान का दिन होता है एक शिक्षक पूरे अपने जीवन काल तप कर समाज में बहुत से भावी पीढ़ियों का निर्माण करता है, यह दिन समाज में उनके लिए गुरु दक्षिणा के रूप में प्रदान की जाती है हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी जो एक महान शिक्षक एवं दार्शनिक रहे उन्होंने समाज को यह प्रेरणा दी की कोई भी अच्छे समाज का निर्माण एक शिक्षक ही करता है अतः उन्होंने शिक्षा एवं शिक्षक की महत्व को समाज में स्थाई रूप से जीवित रखने हेतु अपने जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की संकल्पना पूरे भारतवर्ष को प्रेषित किया और यह त्यौहार इसीलिए।

शिक्षकों के सम्मान में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है उसी कड़ी में कटघोरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राल, संकुल -डोंगरी के छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया ,और उस परंपरा एवं संस्कृति को जीवित रखते हुए शाला के समस्त छात्राओं के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शाला को बैलून से सजाया गया, सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को ससम्मान आमंत्रित करते हुए मंचासिंन कराया गया , सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की प्रतिमा पर नारियल अर्पित करते हुए धूपबत्ती प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, सरस्वती वंदना एवं राज्य गीत गाया , छात्राओं के द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान हेतु भाषण ,कविता एवं विचार अभिव्यक्त करते हुए अपने भावनाओं को शिक्षकों के समक्ष रखा, शिक्षकों के द्वारा अपने छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वचन के रूप में जीवन में शिक्षा एवं शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला गया, प्रधानाध्यापक श्री शिव कुमार साहू जी के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमेशा समाज के उत्थान हेतु शिक्षा को अपने जीवन में गहने के रूप में श्रृंगार करने हेतु धारण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया सभी छात्र-छात्राओं को शाला परिवार की ओर से चॉकलेट वितरण किया गया, शिक्षकों के सम्मान हेतु छात्राओं के द्वारा केक काटकर अपनी भावनाओं को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जन्मदिवस के गीत गाया गया,सभी छात्र-छात्राएं अत्यंत ही खुशी के अनुभव कर रहे थे ,जो उनके चेहरे में झलक रहा था ,कार्यक्रम का संचालन शिव कुमारी कंवर कक्षा आठवीं की छात्रा के द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग,अनुराग दास , पल्लवी, सुधा,राहुल ,आदित्य कुमार,सुहानी, सृष्टि, विश्वदीप मालिनी, रोशन दास सभी का विशेष योगदान रहा, शाला के सभी शिक्षक प्रधान पाठक श्री शिव कुमार साहू, शिक्षक श्री कृपाल सिंह पैकरा ,मोहम्मद आदिल ,श्री कल्याण सिंह श्रीवास, श्रीमती आशीष कंवर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ,श्रीमती सुरेखा श्रीवास, श्रीमती मीनाक्षी गोस्वामी, सभी ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया