Uncategorized
रायपुर में शिक्षा संवाद 2026 शुरू, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

रायपुर (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए रायपुर में ‘शिक्षा संवाद 2026’ का शुभारंभ हुआ।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि संस्थानों को उभरते अवसरों और उद्योग की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम व क्षमता विकसित करनी होगी। सचिव डॉ. भारती दासन ने नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल एकीकरण और परिणाम आधारित दृष्टिकोण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में स्वयं प्लस–IIT मद्रास तथा लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज (मलेशिया) के साथ एमओयू किए गए, जिससे ऑनलाइन कोर्स, क्रेडिट ट्रांसफर, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा मिलेगा।