Uncategorized

बांकीमोंगरा ऑन-साइट एटीएम में केयरटेकर की नियमित उपस्थिति : एसबीआई प्रबंधन ने दी जानकारी।


कोरबा(आई.बी.एन -24) नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा उठाए गए मुद्दे के संबंध में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) प्रबंधन ने पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
एसबीआई बांकीमोंगरा शाखा द्वारा जारी पत्र (क्रमांक BR/Misc/2025-26/107, दिनांक 09 फरवरी 2026) में बताया गया है कि संबंधित एटीएम शाखा परिसर से संलग्न ऑन-साइट एटीएम है। इस एटीएम में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक एक केयरटेकर की उपस्थिति सुनिश्चित रहती है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि केयरटेकर ग्राहकों को एटीएम उपयोग में आवश्यक सहयोग प्रदान करता है तथा एटीएम से जुड़े कार्यों के सुचारू संचालन में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त एटीएम की निगरानी वैकल्पिक माध्यमों से भी लगातार की जा रही है।
एसबीआई प्रबंधन ने यह भी कहा है कि यदि किसी विशेष समय पर किसी प्रकार की वास्तविक असुविधा होती है तो इसकी सूचना शाखा को दी जाए, ताकि आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई की जा सके।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, बांकीमोंगरा ने पत्र के माध्यम से जानकारी साझा की है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!