Indian Business News
ग्राम अरौद की लाभार्थी टोमिन बाई सेवता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महतारी वंदन योजना की राशि से मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें और घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही हूँ। यह राशि हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है। हम अपने मुख्यमंत्री विष्णु साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। योजना से प्रतिमाह लाभान्वित हो रही यामिनी कोठारी ने बताया कि इस माह महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि उसके खाते में आ चुकी है। उसने बताया कि इस योजना की राशि हर महीने की शुरुआत में आते ही चेहरे पर मुस्कान के साथ ही एक आत्मविश्वास भी आ जाती है। उसने इस योजना को अपनी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरत के लिए हमें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब यह 01 हजार रुपये हमें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहा है, इससे हम अपने परिवार के लिए कुछ नया करने का सोच पा रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बहुत बहुत आभार जताया है।
विज्ञापन