Sat, 14 Nov 2026 | 02:38:45 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

जन चौपाल में हुई रीडर की शिकायत, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभार से हटाया गया।

I

Indian Business News

2 years ago 367 views
जन चौपाल में हुई रीडर की शिकायत, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभार से हटाया गया।
श्री राम केंवट का रिकॉर्ड दुरूस्ती कर प्रदान किया गया बी-1 खसरा कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं। आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश कोरबा (आई बी एन -24)  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों, वनांचलों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिया। जन चौपाल में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर जनचौपाल में आज अपनी समस्या का निराकरण के लिए आए लोगों द्वारा कोरबा तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार के वाचक श्री कमलेश मित्रा के संबंध में शिकायत की गई। कलेक्टर श्री वसंत ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रीडर श्री मित्रा को अपने समक्ष तलब किया। कलेक्टर द्वारा प्रकरण के संबंध में किए गए प्रश्नों के संबंध में रीडर द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं देने तथा शिकायत की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार कोरबा को रीडर को प्रभार से हटाने के निर्देश दिए। तहसीलदार कोरबा द्वारा कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में श्री मित्रा को तत्काल रीडर के प्रभार से हटा दिया गया है। इसी प्रकार बरपाली तहसील के ग्राम लबेद निवासी श्री राम केंवट द्वारा रिकॉर्ड दुरूस्ती के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार बरपाली को तत्काल आवेदक का रिकॉर्ड दुरूस्ती कर खसरा बी-1 प्रदान करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार बरपाली द्वारा श्रीराम केंवट का नाम रिकॉर्ड में सह खातेदार के रूप में जोड़कर तत्काल रिकॉर्ड दुरूस्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही आवेदक को खसरा बी-1 नक्शा सहित प्रदान किया गया। जनचौपाल में नए राशन कार्ड निर्माण/नाम जुड़वाने, अतिक्रमण हटाने, रिकार्ड दुरुस्ती, अभिलेख शुद्धता, नामांतरण, मुआवजा दिलवाने, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि प्रदान, प्रधानमंत्री आवास, वनाधिकार पट्टा, रोजगार की मांग, नए विद्यालय भवन, सीमांकन कराने तथा छात्रावास/विद्यालय में प्रवेश दिलाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिससे आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457