Wed, 18 Nov 2026 | 10:36:04 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

तहसीलदार द्वारा किसानों को आम रास्ता दिलाने के आश्वाशन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। : किसान सभा ने भैसमाखार के ग्रामीणों को रास्ता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण के कार्य को 5 घंटे तक रोका।

I

Indian Business News

3 years ago 365 views
किसान सभा ने भैसमाखार के ग्रामीणों को रास्ता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण के कार्य को 5 घंटे तक रोका।
कोरबा(आईबीएन-24) अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के लक्ष्मण प्रोजेक्ट के पास रेल विस्तार कार्य से प्रभावित होने वाले आदिवासी परिवारों के लिए बुनियादी मानवीय सुविधाएं और आम रास्ता उपलब्ध करने की मांग को लेकर गेवरा भैंसमाखार के ग्रामीणों के साथ मिलकर पूर्व चेतावनी अनुसार रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण के कार्य को रोक दिया। 5 घंटे कार्य बंद होने से एसईसीएल प्रबंधन के हाथ पांव फूलने लगे और दीपका तहसीलदार _ एसईसीएल के अधिकारी प्रभावितों से बात करने पहुंचे मौके पर कुसमुंडा थाना प्रभारी _ पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। तहसीलदार द्वारा किसानी को आम रास्ता दिलाने के लिए पहल करने के आश्वाशन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि गेवरा-भैसमाखार के ग्रामीण पीढ़ियों से यहां निवासरत हैं। यह क्षेत्र शहरी क्षेत्र नगर निगम अंतर्गत आता है, इसके बावजूद अभी तक इनके घरों तक सड़क, बिजली, पानी नहीं पहुंचा है। किसान सभा के कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा और अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने कहा कि मनगांव के नजदीक लक्ष्मण प्रोजेक्ट के पास नए साइलो निर्माण के साथ रेल विस्तार का काम तेजी से हो रहा है, लेकिन रेल लाईन पार करने के लिए आम रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे यहां निवास करने वाले एवं खेती-किसानी करने वाले ग्रामीणों का बाहरी क्षेत्र से संपर्क टूट जाएगा, जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था लेकिन किसी ने किसानों की समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखाया जिससे किसानों में काफी आक्रोश था इसलिए प्रभावितों ने किसान सभा के साथ मिलकर काम को बंद कराया। दीपका तहसीलदार _ ने कहा कि ग्रामीणों को आम रास्ता दिलाने के लिए पहल करेंगी और ग्रामीणों को आम रास्ता जल्द मिलेगा। एसईसीएल के अधिकारियों ने ग्रामीणों के पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप लगाने और सोलर लाईट की व्यवस्था जल्द करने का आश्वाशन दिया। किसान सभा के सचिव प्रशांत झा ने कहा की जब तक किसानों के लिए आम रास्ता उपलब्ध नहीं होगा तक तक रेल विस्तार के कार्य को रोका जाएगा ग्रामीण किसानों के लिए आम रास्ता बनने के बाद ही रेल विस्तार का कार्य पूर्ण होगा। आंदोलन में प्रमुख रूप से दामोदर श्याम,गणेश बिंझवार,जय कौशिक,राज कुंवर,बसंता बाई,राजकुमारी, छत बाई,घसनीन बाई,मीरा बाई,फूल कुंवर,गायत्री बाई,बंधन राम,गंभीर सिंह,भगत राम,प्रेमलाल,प्यारे लाल,रविन्द्र कुमार के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2738
पेज 1 / 457