Sat, 14 Nov 2026 | 06:39:46 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

प्रधानपाठक प्राथमिक शाला : 166 को मिली पोस्टिंग ,महचाहा स्थान नहीं मिलने से 27 ने पदोन्नति से किया इंकार ,मीडिया को अनभिज्ञ रखने से पारदर्शिता पर उठे सवाल .....

I

Indian Business News

2 years ago 528 views
प्रधानपाठक प्राथमिक शाला : 166 को मिली पोस्टिंग ,महचाहा स्थान नहीं मिलने से 27 ने पदोन्नति से किया इंकार ,मीडिया को अनभिज्ञ रखने से पारदर्शिता पर उठे सवाल .....
  कोरबा (आई. बी.एन -24)। जिले में प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के रिक्त 217 पदों पर पदस्थापना के लिए सहायक शिक्षक से पदोन्नत प्रधानपाठकों की कलेक्टोरेट स्थित नवीन सभागार में काउंसलिंग आयोजित की गई । जिसमें 193 उपस्थित रहे 24 अनुपस्थित रहे। उपस्थित 193 पदोन्नत सहायक शिक्षकों में से 166 ने मनचाहा स्थान मिलने पर सहमति जताई जिससे मौके पर ही चयनित संस्था में उनका पदांकन कर दिया। 27 ने उचित स्थान नहीं मिलने पर पदोन्नति लेने से इंकार कर दिया जनसंपर्क के माध्यम से शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग शांतिपूर्ण निर्विवाद ढंग से संपन्न होने का दावा किया है ,लेकिन काउंसलिंग की पूर्व सूचना जनसंपर्क के माध्यम से नहीं दिए जाने पर मीडिया को काउंसलिंग के कवरेज से वंचित रखा जाना प्रतीत हो रहा है। शिक्षा विभाग की इस मनमाने कार्यशैली पर सवाल उठ रहे। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज ,सदस्य सचिव डीईओ टी. पी. उपाध्याय ,बीईओ कोरबा संदीप पांडेय समेत सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। काउंसलिंग में यह दावा किया गया है कि शिक्षक -शिक्षिकाओं ने किसी भी तरह का असंतोष व्यक्त नहीं किया गया। इन दावों में कितना विश्वास व सच्चाई है इसका आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।लेकिन जिस तरह इतनी बड़ी काउंसलिंग की पूर्व सूचना जनसंपर्क के माध्यम से मीडिया को नहीं दिया जाना कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि मीडिया को काउंसलिंग से दूर रखी गई है। गौरतलब गत वर्ष हुए इसी तरह की काउंसलिंग में अनियमितता नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे।पदोन्नत प्रधानपाठकों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन शासन तक की है। मीडिया के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में विसंगति सामने आने पर कुछ का निराकरण काउंसलिंग के दौरान ही कर दिया गया,लेकिन कईयों को न्याय नहीं मिला।बुझे मन से उन्हें पात्र होते हुए भी दूर के सुविधाविहीन स्कूलों को चुनना पड़ा । शायद यही वजह है कि इस बार मीडिया को काउंसलिंग से दूर रखने शिक्षा विभाग ने जनसंपर्क के माध्यम से कोई सूचना प्रसारित नहीं कराई।जबकि कायदे से अवकाश दिवस के दिन आयोजित इस प्रक्रिया की पूर्व सूचना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ तक पहुंचाकर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना था।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2737
पेज 1 / 457