Sun, 22 Nov 2026 | 12:32:01 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

निष्पक्ष, पारदर्शी और शांति पूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता : कलेक्टर पेड न्यूज,राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार की होगी मॉनीटरिंग। : जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक। कोरबा में विधानसभा चुनाव की पर्याप्त तैयारी।

I

Indian Business News

2 years ago 913 views
जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।  कोरबा में विधानसभा चुनाव की पर्याप्त तैयारी।
कोरबा (आई. बी. एन -24) लोक सभानिर्वाचन 2024 के लिए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभावशाील हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराना प्राथमिकता रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में निर्वाचन होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन हेतु अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल 2024, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, मतदान की तिथि 07 मई एवं मतगणना की तिथि 04 जून 2024 निर्धारित है। आदर्श आचार संहिता अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं जनता सभी के लिए प्रभावी है। आदर्श आचरण संहिता के दौरान रात्रि 09 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को प्रतिबंधित किया गया है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित किए गए हैं। पूर्व में जारी किए शस्त्रों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। आदर्श आचारसंहिता लागू होते ही 24 घंटे के अंदर शासकीय संपत्ति पर, 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक संपत्ति पर और 72 घंटे के भीतर निजी संपत्ति पर सहमति के बिना लगाए गए विज्ञापनों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान जनप्रतिनिधियों को सभा आयोजित करने के लिए, वाहन उपयोग के लिए अनुमति लेना जरूरी है। जिले में बिना किसी भय एवं पक्षपात के निष्पक्ष रूप से लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2748
पेज 1 / 458