Mon, 30 Nov 2026 | 01:12:33 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भाजपा के भ्रष्टाचार का बड़ा नमूना ईडी, आईटी, सीबीआई से छापा कराकर चन्दा वसूली करना, चुनावी चंदा घोटाला के लिए भाजपा की मान्यता रद्द करें : सुरेन्द्र प्रताप।

I

Indian Business News

2 years ago 1,454 views
भाजपा के भ्रष्टाचार का बड़ा नमूना ईडी, आईटी, सीबीआई से छापा कराकर चन्दा वसूली करना, चुनावी चंदा घोटाला के लिए भाजपा की मान्यता रद्द करें : सुरेन्द्र प्रताप।
कोरबा (आई.बी.एन -24) लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा गर्म है और कांग्रेस इस मामले में भाजपा को चारों तरफ से घेर रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से मांग किया है कि चुनावी चन्दा घोटाला के लिये भाजपा की मान्यता रद्द कर उसके चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगाया जाय। यह भाजपा के भ्रष्टाचार का बड़ा नमूना है जिसमें मोदी सरकार ने कंपनियों पर ईडी, सीबीआई से छापा करा कर भाजपा के लिए चन्दा वसूला है। जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू की एफआईआर पर प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रवार्ता आहूत कर कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी, आईटी, सीबीआई को बीजेपी का वसूली एजेंट बना दिया है। जहां चुनाव होते हैं वहां के विपक्षी दलों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराये जाते हैं, ईडी की ओर से षडयंत्र रचा जाता है। चुनाव के समय पूरे देश में यहीं स्थिति है। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया उनके खिलाफ मनीलांड्रिंग की कार्यवाही मोदी सरकार ने रुकवा दिया। इलेक्टोरल बांड से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा ने अपने आर्थिक लाभ के लिए सारा षड्यंत्र किया। इसीलिए स्टेट बैंक इसको छुपाना चाहा, फिर भी जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 1 हजार 300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों ने इलेक्टोरल बांड के रूप में दान दिया है। 2019 के बाद से भाजपा को 6 हजार करोड़ से अधिक का दान मिला है। दान के तुरंत बाद इन कपंनियों ने मोदी सरकार से भारी लाभ प्राप्त किया है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 800 करोड़ रुपए से अधिक इलेक्टोरल बॉन्ड में दिए हैं। अप्रैल 2023 में, उन्होंने 140 करोड़ डोनेट किया और ठीक एक महीने 6 बाद, उन्हें 14 हजार 400 करोड़ रुपए की ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल प्रोजेक्ट मिल गया। मेघा को दिसंबर 2022 में बीकेसी बुलेट ट्रेन स्टेशन का कांन्ट्रेक्ट मिला और उन्होंने उसी महीने 56 करोड़ रुपए का दान दिया। जिंदल स्टील एंड पावर ने 7 अक्टूबर 2022 को इलेक्टोरल बॉन्ड में 25 करोड़ रुपए दिए और सिर्फ 3 दिन बाद वह 10 अक्टूबर 2022 को गारे पाल्मा 4/6 कोयला खदान हासिल करने में कामयाब हो गया। इसी तरह हेटेरो फार्मा, यशोदा अस्पताल, शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स, फ्यूचर गेमिंग एण्ड होटल्स जैसी कंपनियों ने भी चन्दा दिया है। श्री जायसवाल ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से मोदी सरकार ने रिश्वत लेने का नया तरीका खोजा और केन्द्र सरकार से कुछ मदद मिलने के बाद कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से अहसान चुकाया। महादेव एप पर केन्द्र का प्रतिबंध क्यों नहीं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने सवाल किया है कि भाजपा, ईडी, महादेव एप के कर्ताधर्ताओं के बीच क्या संबंध है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी की जांच के आधार पर ईओडब्ल्यू के द्वारा एफआईआर में राजनैतिक षडय़ंत्र साफ दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले ही यह एफआईआर क्यों दर्ज की गई? ईडी की सारी कार्यवाहियों की टाईमिंग भाजपा को राजनैतिक लाभ पहुंचाने वाली क्यों होती है? केन्द्र सरकार महादेव एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही? असीम दास, शुमभ सोनी, सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल के भाजपा से संबंधों की जांच ईडी ने क्यों नहीं की?

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2794
पेज 307 / 466