Sun, 22 Nov 2026 | 10:46:56 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग

सर्वहारा वर्ग के विकास की चिंता करती है कांग्रेस : ज्योत्सना महंत ...संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी।

I

Indian Business News

2 years ago 2,066 views
सर्वहारा वर्ग के विकास की चिंता करती है कांग्रेस : ज्योत्सना महंत ...संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी।
कोरबा(आई. बी. एन -24) कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क व दौरा की कड़ी में आज धनरास, लोतलोता, सिरकी छुरीखुर्द, रिसदी में पहुंचकर वे जनता से रूबरू हुईं। सांसद ने लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सर्वहारा वर्ग के विकास के लिये हमेशा से काम किया है। जातिगत भेदभाव की राजनीति कांग्रेस नहीं करती और न ही गरीबों में भेद करती है बल्कि गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कांग्रेस काम करती आई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भरोसेमंद सरकार है। हमने संकल्प लिया है कि केंद्र में सरकार बनने पर महिलाओं, युवाओं, किसानों सहित अन्य सभी वर्ग के लोगों के लिये पांच प्रमुख योजनाओं पर काम करेंगे। नारी न्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333 रुपए हर महीने देने का संकल्प हम पूरा करेंगे। किसानों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। ज्योत्सना महंत ने कहा कि इन संकल्पों की पूर्ति का मार्ग जनता के हाथ में है और कांग्रेस की प्रचंड मतों से सरकार बनाकर लाएंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। 0 मितानिनों, आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ायेंगे मानदेय सांसद ज्योत्सना महंत ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही मैदानी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य करने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों के विकास में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कांग्रेस की सरकार काम करेगी, इसका मैं विश्वास दिलाती हूं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2750
पेज 406 / 459