Sat, 21 Nov 2026 | 12:13:27 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव।

कलेक्टर ने कोटमेर और जमनीपाली में बन रहे रीपा का निरीक्षण कर दिए निर्देश। : रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के सभी कार्यों को तेजी से करें पूर्ण: कलेक्टर श्री झा

I

Indian Business News

3 years ago 1,873 views
रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के सभी कार्यों को तेजी से करें पूर्ण: कलेक्टर श्री झा
कोरबा (आईबीएन-24) ग्रामीणअर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं ग्रामीणों को गांव में ही लघु उद्योग स्थापित करने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिले में 10 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज विकासखण्ड करतला के ग्राम कोटमेर और जमनीपाली में निर्माणाधीन रीपा के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रीपा के अधोसंरचना कार्यों का अवलोकन कर रीपा निर्माण पश्चात् ग्रामीणों द्वारा संचालित किए जाने वाले औद्योगिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही रीपा में लगने वाले औद्योगिक इकाईयों के कार्ययोजना और हितग्राहियों के चिन्हांकन के बारे में भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने कोटमेर और जमनीपाली के रीपा में शेड निर्माण, बिजली कनेक्शन, पानी आपूर्ति, पहुंच मार्ग निर्माण और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी लेकर सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों जगहों पर उच्च गुणवत्तापूर्ण शेड निर्माण एवं भवनों का अच्छे से रंगाई-पुताई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीपा में उच्च क्षमता के बिजली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली कनेक्शन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री एम.एस. नागेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री झा ने दोनों रीपा में फ्लाईएश ब्रिक्स निर्माण की इकाईयां स्थापित करने के लिए कहा। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही आजीविका की वृहद इकाईयों में संलग्न होने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में नमकीन-मिक्चर युनिट, स्टेशनरी, तेल प्रसंस्करण, चिक्की, बेकरी, पापड़ जैसी अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों की इकाईयां स्थापित की जाएंगी। कोटमेर और जमनीपाली रीपा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री झा ने अलग-अलग रीपा में विभिन्न प्रकार के उत्पादन इकाईयां स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े पैमाने पर उत्पादन की कार्ययोजना बनाते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को संलग्न करने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीण उद्यमियों का चयन कर एवं हितग्राहियों की बैठक लेकर उन्हें रीपा में की जाने वाली औद्योगिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जिले में 10 रीपा बनाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के चिर्रा और सरईडीह (पहंदा), कटघोरा के अरदा और रंजना, पाली के केराझरिया और नोनबिर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा के कापूबहरा और सेमरा एवं करतला के जमनीपाली और कोटमेर में रीपा स्थापित किए जा रहे हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2746
पेज 135 / 458