Sun, 29 Nov 2026 | 12:36:23 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है।

पाली : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा पाली में 10 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य भोजली रैली।

I

Indian Business News

1 year ago 881 views
पाली : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा पाली में 10 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य भोजली रैली।
पाली (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा आगामी 10 अगस्त 2025 को पाली में एक भव्य भोजली रैली का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की टीम जुटी हुई है। कार्यक्रम प्रभारी बादल दुबे ने बताया कि यह रैली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेगी.भोजली रैली 10 अगस्त रविवार को महामाया देवालय से दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुरातन शिव मन्दिर घाट नौकोनियां तालाब में भोजली विसर्जन के साथ संपन्न होगी. रैली में गत वर्ष की तरह कर्मा, सुवा, पंथी, राउत नाचा, नवदुर्गा झांकी जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.इस आयोजन की तैयारी के तहत नाग पंचमी के दिन नगर के विभिन्न स्थलों पर परंपरागत भोजली गीतों के साथ भोजली बोई गई.छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने समस्त क्षेत्र वासियों से जात-पात, राजनीति और भिन्न विचारधाराओं से ऊपर उठकर इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है. यह रैली छत्तीसगढ़ी मीत-मितान की परंपरा को सहेजने और हमारी गौरवशाली संस्कृति को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.इस रैली में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे.नगर और क्षेत्र में छग के इस पारम्परिक त्योहार को विगत कुछ वर्षो से छग क्रांति सेना ने नयी पहचान दिलाई है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2807
पेज 21 / 468