Sat, 14 Nov 2026 | 09:22:12 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कोरबा:-रजगामार(आई.बी.एन24)सावन की मस्ती, सखियों की खुशियाँ...

M

Manoj Kumar

2 months ago 614 views
कोरबा:-रजगामार(आई.बी.एन24)सावन की मस्ती, सखियों की खुशियाँ...
कोरबा:-रजगामार(आई.बी.एन24)सावन की मस्ती, सखियों की खुशियाँ...   सखी सहेलियां सेवा, सम्मान एवं संस्कार ग्रुप रजगामार द्वारा महिलाओं के आपसी प्रेम, सौहार्द और मनोरंजन के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार भवन में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखियों ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सखियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स, गायन प्रतियोगिता एवं राखी की थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी सखियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य उषा कुर्रे सहित विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक दल के रूप में उषा पांडे जी, अनसूया श्रीवास जी, उषा प्रसाद जी एवं मंजू साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक दल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया और सम्माननीय अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान “सावन क्वीन” का भी चयन किया गया, जिसमें गंगा निर्मलकर को सावन क्वीन चुना गया। लाल रंग की एकरूप साड़ियों में सजी सखियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगी सजावट, स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजक गतिविधियों के बीच सभी ने खूब आनंद लिया। सखियों ने कहा कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार और समाज के लिए समय देती हैं, लेकिन इस आयोजन ने उन्हें अपने लिए समय निकालने और बचपन की यादों को फिर से जीने का अवसर दिया। कार्यक्रम ने महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, मित्रता और आपसी सहयोग को एक सुंदर मंच प्रदान किया। मुख्य अतिथि उषा कुर्रे ने आयोजन की खूब सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आपस में जोड़ने, उनकी प्रतिभा को मंच देने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने वाले ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सखी सहेलियां ग्रुप को आगे भी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ जारी रखने के लिए शुभकामनाएँ दीं। अन्य अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सखियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन सखी सहेलियां सेवा, सम्मान एवं संस्कार ग्रुप की प्रमुख रश्मि तिवारी द्वारा किया गया। सभी सखियों की सहभागिता और सहयोग से आयोजन यादगार बन गया। कार्यक्रम में पूजा तिवारी, अंकिता दुबे, रेनू बरेठ , गायत्री निर्मलकर, गंगा निर्मलकर, सत्यभामा श्रीवास, पूजा श्रीवास, कंचन श्रीवास, प्रियंका श्रीवास, भारती कश्यप, सुधा घोष, साधना कुजूर, जानकी यादव, आकांक्षा साव,मंजू राठिया य, श्रद्धा डनसेना, कृष्णा सोनी, रानी थापा, प्रीति कश्यप एवं सहित सभी सखियों सहभागिता रही। कार्यक्रम के कार्यकर्ता के रूप में गरिमा पांडे एवं इशिता सोनी का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2711
पेज 2 / 452