Thu, 26 Nov 2026 | 02:39:50 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा

प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया कंट्रोल रूम और एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण। : पेडन्यूज एवं भ्रामक खबरों पर रखें नजर: प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा।

I

Indian Business News

2 years ago 369 views
पेडन्यूज एवं भ्रामक खबरों पर रखें नजर: प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा।
कोरबा 20 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा कोरबा क्षेत्र अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा (आईएएस) ने आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन संबंधी शिकायतों हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम तथा मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति तथा व्यय निगरानी कक्ष का आकस्मिक अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे उपस्थित थी। प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री मीणा ने वाणिज्य कर कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण इकाई(एमसीएमसी), वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम, का अवलोकन किया। नोडल अधिकारी श्री विकास चौधरी, श्री आर. पी. महादेवा ने नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने नोडल अधिकारी श्री कमलज्योति जाहिरे को निर्देशित किया कि एमसीएमसी इकाई की टीम प्रतिदिन के अखबारों, टीव्ही चैनलों, सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही प्रचार संबंधी सामाग्रियों को चिन्हित कर पेड न्यूज के प्रकरण हेतु प्रेषित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान भ्रामक खबरों तथा विज्ञापनों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने मीडिया सेंटर, एमसीएमसी कक्ष, वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में बारीकी से जानकारी ली और निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को दी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2771
पेज 2 / 462