Sun, 29 Nov 2026 | 03:14:25 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर।

धान की रोपाई में आधुनिकता का समावेश: पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से किसानों को मिली बड़ी राहत।

I

Indian Business News

4 months ago 11,862 views
धान की रोपाई में आधुनिकता का समावेश: पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से किसानों को मिली बड़ी राहत।
बालोद (आई.बी.एन -24) जिले में आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पारंपरिक खेती के तरीकों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भरदाकला के सरपंच श्री क्रांति भूषण साहू ने अपने खेतों में पैडी ट्रांसप्लांटर (धान रोपने वाली मशीन) का उपयोग शुरू किया है, जो क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है। लगभग 35 से 40 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले श्री साहू ने इस वर्ष अपने 10 से 12 एकड़ के रकबे में इस आधुनिक मशीन के माध्यम से धान की रोपाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां पारंपरिक रूप से मजदूरों द्वारा रोपाई करने में 20 से 25 दिनों का लंबा समय लग जाता था। वहीं इस मशीन की मदद से यह काम बेहद कम समय में और सटीक तरीके से पूरा हो रहा है। पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से पौधे एक निश्चित दूरी और एकदम सीधी कतारों में रोपे जाते हैं, जिससे फसल की वृद्धि बेहतर होती है और बाद में निंदाई करने में आसानी होती है। कृषि सीजन में अक्सर मजदूरों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह तकनीक किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। श्री साहू का मानना है कि शुरुआत में नर्सरी तैयार करने के लिए ट्रे और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करने में थोड़ा अतिरिक्त खर्च जरूर आता है, लेकिन लंबी अवधि और बड़े पैमाने पर खेती के लिए यह तकनीक बेहद किफायती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मजदूरों की बढ़ती समस्या और समय की कमी को देखते हुए, खेती में मशीनीकरण को अपनाना ही एकमात्र विकल्प है। धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर का उपयोग सबसे बेहतरीन और लाभकारी तरीका है। इस आधुनिक बदलाव से न सिर्फ किसानों की मेहनत कम हो रही है, बल्कि समय पर रोपाई होने से पैदावार में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र के अन्य किसान भी अब इस तकनीक को समझने और अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2807
पेज 1 / 468