Sat, 28 Nov 2026 | 06:37:04 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान

पाली : भाजपा सरकार मे सांय सांय बढ़ रही बिजली की कीमतें, कांग्रेस ने बिजली न्याय के जरिए किया विरोध।

I

Indian Business News

1 year ago 1,931 views
पाली : भाजपा सरकार मे सांय सांय बढ़ रही बिजली की कीमतें, कांग्रेस ने बिजली न्याय के जरिए किया विरोध।
  पाली (आई.बी.एन -24)राज्य में बिजली के दरों में इजाफा के खिलाफ कांग्रेस ने चरणबद्ध बिजली न्याय आंदोलन की शुरूआत किया है. इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पाली का घेराव और प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिजली बिल हाफ और 24 घंटे बिजली लोगों को सस्ती दर में प्राप्त होता था. लेकिन वर्तमान सरकार में बिजली विभाग में बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है. कम बिजली आपूर्ति के बावजूद ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलने वाला बिजली बिल भारी भरकम होता है. सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने के लिए बिजली की दरों में भी इजाफा कर दिया है. श्री चौहान ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में जनता को राहत देने के लिए घरेलू बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी और भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया बल्कि बिजली की दर में बढ़ोतरी कर दिया है. इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन बिजली दरों में कमी होने तक जारी रहेगा. इस कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल, अमित भदौरिया,कौशल नेटी,तुषार कांत रॉबिनसन, सत्यनारायण पैकरा, श्रीमती जगत, अजय सैनी, दीपक जायसवाल, रवि कश्यप, राजेश पुरी गोस्वामी, सावित्री श्रीवास ,पवन ध्रुव आदि अन्य भी संबोधित किया, कांग्रेस जनों ने कहा कि विष्णु देव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सभी मूलभूत जरुरतों की कीमतें बढ़ाई जा रही है.आज कोई भी संतुष्ट और सुखी नहीं है. कर्मचारी हो या आम जनता, व्यापारी सभी दुखी हैं. गांव में बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं. बिजली कटौती के बाद तो बिजली बिल कम आना चाहिए. लेकिन मनमाने बिजली बिल लोगों की कमर तोड़ रहा है. स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न घटक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2801
पेज 429 / 467