Fri, 27 Nov 2026 | 11:11:09 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल

पाली : भाजपा सरकार मे सांय सांय बढ़ रही बिजली की कीमतें, कांग्रेस ने बिजली न्याय के जरिए किया विरोध।

I

Indian Business News

1 year ago 1,624 views
पाली : भाजपा सरकार मे सांय सांय बढ़ रही बिजली की कीमतें, कांग्रेस ने बिजली न्याय के जरिए किया विरोध।
  पाली (आई.बी.एन -24)राज्य में बिजली के दरों में इजाफा के खिलाफ कांग्रेस ने चरणबद्ध बिजली न्याय आंदोलन की शुरूआत किया है. इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पाली का घेराव और प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिजली बिल हाफ और 24 घंटे बिजली लोगों को सस्ती दर में प्राप्त होता था. लेकिन वर्तमान सरकार में बिजली विभाग में बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है. कम बिजली आपूर्ति के बावजूद ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलने वाला बिजली बिल भारी भरकम होता है. सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने के लिए बिजली की दरों में भी इजाफा कर दिया है. श्री चौहान ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में जनता को राहत देने के लिए घरेलू बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी और भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया बल्कि बिजली की दर में बढ़ोतरी कर दिया है. इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन बिजली दरों में कमी होने तक जारी रहेगा. इस कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल, अमित भदौरिया,कौशल नेटी,तुषार कांत रॉबिनसन, सत्यनारायण पैकरा, श्रीमती जगत, अजय सैनी, दीपक जायसवाल, रवि कश्यप, राजेश पुरी गोस्वामी, सावित्री श्रीवास ,पवन ध्रुव आदि अन्य भी संबोधित किया, कांग्रेस जनों ने कहा कि विष्णु देव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सभी मूलभूत जरुरतों की कीमतें बढ़ाई जा रही है.आज कोई भी संतुष्ट और सुखी नहीं है. कर्मचारी हो या आम जनता, व्यापारी सभी दुखी हैं. गांव में बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं. बिजली कटौती के बाद तो बिजली बिल कम आना चाहिए. लेकिन मनमाने बिजली बिल लोगों की कमर तोड़ रहा है. स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न घटक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2789
पेज 217 / 465