Wed, 18 Nov 2026 | 11:45:28 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर गहन मंथन।

I

Indian Business News

4 months ago 10,360 views
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर गहन मंथन।
कोरबा (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें शासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के मार्गदर्शन में और जिलाध्यक्ष मनोज चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा की प्राचार्या श्रीमती पूनम दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने किया। नई नियुक्तियां और सम्मान बैठक में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। शासकीय उ.मा.वि. बोईदा विकासखंड पाली में पदस्थ प्राचार्या श्रीमती पूनम दुबे को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं उदय प्रकाश राजवाड़े को जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान माध्यमिक शाला नुनेरा विकासखंड पाली की शिक्षिका श्रीमती निर्मला शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर संगठन की ओर से मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने संगठन में पारदर्शिता बरतते हुए आय-व्यय और कैश बुक के व्यवस्थित संधारण की जानकारी भी दी। ये रहीं प्रमुख मांगें जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विभाग को अवगत कराया जाएगा और प्रांतीय शाखा के माध्यम से शासन तक मांगें पहुंचाई जाएंगी। बैठक में पारित प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: पेंशन और सेवा संबंधी: नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पेंशन का लाभ दिया जाए। कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर से सेवा पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला कोषालय में विभागीय शिविर आयोजित किया जाए। परीक्षा और पदोन्नति: विभागीय TET परीक्षा आयोजित की जाए। उच्च परीक्षा में बैठने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र और आदेश शीघ्र जारी किए जाएं। मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्य और अवकाश: ग्रीष्मावकाश में अध्यापन, SIR, BLO, जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण जैसे शासकीय कार्यों में ड्यूटी लगाने पर उस अवधि को अर्जित अवकाश के रूप में सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाए। संकुल स्तर पर सेवा पुस्तिका की मूल व द्वितीय प्रति के संधारण और CGPF पासबुक अपडेट करने विशेष शिविर लगाए जाएं। तकनीकी और वेतन: कोरबा जिले में VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए अथवा बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की जाए। शिक्षकों का वेतन उपस्थिति पत्रक के आधार पर ऑफलाइन जमा किया जाए। बैठक में क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान का विकल्प चुनने को लेकर भी विस्तार से तकनीकी जानकारी साझा की गई। उपस्थिति बैठक में जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला संगठन मंत्री सत्य प्रकाश खांडेकर, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े, पाली ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2747
पेज 1 / 458