Mon, 30 Nov 2026 | 04:53:53 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

किसी भी संगठन में अनुशासन बेहद जरूरी, तभी हासिल होंगे बड़े लक्ष्य : जगनीक यादव।

I

Indian Business News

5 months ago 3,349 views
किसी भी संगठन में अनुशासन बेहद जरूरी, तभी हासिल होंगे बड़े लक्ष्य : जगनीक यादव।
कोरबा (आई.बी.एन -24) शारदा विहार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में प्रांतीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कोरबा यादव समाज द्वारा मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर , प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रांतीय पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसकी एकता, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने यादव समाज के सरल, सौम्य और सहयोगी स्वभाव की सराहना करते हुए समाज की प्रगति के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए एक समूह भजन भी प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उच्च, तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा दिलाने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाजसेवी भावना के साथ कार्य करना चाहिए, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुरूर लाल यादव, संरक्षक सचिव मंजोल यादव, कोषाध्यक्ष जीवराज यादव, संयोजन मंत्री छत्तरम यादव, सरिता यादव, तीरथ यादव (रायगढ़), प्रतीम यादव, मनवारी यादव, नरेश यादव, अमित यादव तथा वरिष्ठ समाजसेवी पातीराम यादव सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष मुरत यादव द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सैलाना यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समाजजन उपस्थित रहे। मंच संचालन नित्यानंद यादव ने किया जबकि आभार प्रदर्शन मुरत यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सैलाना यादव द्वारा प्रदान की गई।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2810
पेज 2 / 469