Sun, 29 Nov 2026 | 04:01:10 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर।

कटघोरा को जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज, भाजपा नेता राजेश यादव ने सुशासन तिहार में सौंपा ज्ञापन।

I

Indian Business News

5 months ago 17,581 views
कटघोरा को जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज, भाजपा नेता राजेश यादव ने सुशासन तिहार में सौंपा ज्ञापन।
कटघोरा, 5 जून 2026। कटघोरा को पृथक जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कटघोरा को नया जिला घोषित करने की मांग की है।   सौंपे गए ज्ञापन में श्री यादव ने उल्लेख किया है कि कटघोरा एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण नगर है, जो जनसंख्या, क्षेत्रफल, प्रशासनिक सुविधा तथा आर्थिक दृष्टि से जिला बनने की सभी आवश्यक योग्यताएं रखता है। वर्तमान में कोरबा जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को शासकीय कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा कटघोरा को जिला बनाने का वादा किया जाता है, किंतु चुनाव समाप्त होने के बाद यह मुद्दा ठंडे बस्ते में चला जाता है। इससे क्षेत्र की जनता में निराशा और नाराजगी व्याप्त है। राजेश यादव ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से आग्रह किया है कि कटघोरा क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे पृथक जिला बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि कटघोरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां SECL एवं NTPC संचालित हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लिथियम खनिज के भंडार मिलने से इसका औद्योगिक एवं आर्थिक महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही इस जनभावना पर सकारात्मक विचार करेगी और कटघोरा को जिला बनाने की मांग को शीघ्र पूरा करेगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2807
पेज 16 / 468