Wed, 18 Nov 2026 | 10:54:23 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या पर गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।

I

Indian Business News

3 months ago 12,981 views
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या पर गहरा शोक, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।
रायपुर (आई.बी.एन -24 न्यूज एजेंसी) भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री राजेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलाम क्षेत्र में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर भाइयों श्री दीपक रात्रे (निवासी–बुंदेली, जिला सक्ती) एवं श्री भूपेंद्र भैना (निवासी–छुईहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री यादव ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में अपने परिवार से दूर मेहनत-मजदूरी करने गए छत्तीसगढ़ के इन श्रमिक भाइयों की आतंकियों द्वारा की गई हत्या अत्यंत निंदनीय, अमानवीय एवं कायरतापूर्ण है। यह हमला केवल दो परिवारों पर नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मेहनतकश श्रमिक वर्ग पर हमला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरे देश को एकजुट होकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में निर्दोष नागरिकों को इस प्रकार की घटनाओं का सामना न करना पड़े। श्री यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि—
  1. दोनों दिवंगत मजदूरों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक शीघ्र छत्तीसगढ़ लाकर अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था की जाए।
  2. प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
  3. मृतकों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य की संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा वहन की जाए।
  4. अन्य राज्यों में कार्यरत छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों के समन्वय से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
श्री यादव ने इस दुखद घटना पर त्वरित संज्ञान लेने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दोषी आतंकियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। अंत में श्री यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं सद्गति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2747
पेज 1 / 458