Sat, 21 Nov 2026 | 03:43:43 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव।

हॉस्पिटल के मैनेजमेंट, निर्माण एवं तकनीकी व्यवस्था का कार्य अभी भी प्रगति पर। : हरदीबाजार में सर्वसुविधायुक्त निजी अस्पताल का शुभारंभ, महिलाओं व बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा।

I

Indian Business News

1 year ago 457 views
हरदीबाजार में सर्वसुविधायुक्त निजी अस्पताल का शुभारंभ, महिलाओं व बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा।
अत्याधुनिक तकनीकों से एवं अनुभवी, विशेषज्ञ व स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के द्वारा किया जाएगा मरीजों का इलाज। कोरबा/हरदीबाजार(आई.बी.एन -24) हरदीबाजार में सर्व सुविधायुक्त रामप्रसाद मैमोरियल हॉस्पिटल का शुभारंभ हो चुका है जिसके संचालक डॉ. अंतराम डिक्सेना है । और उपसंचालक के रूप में उनके सुपुत्र डॉ. शक्ति डिक्सेना एम.एस. (जनरल सर्जन)अनुभवी और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों में शामिल हैं।हॉस्पिटल के विभिन्न सुविधाओं और जरूरतों के लेकर अभी भी पूर्ण होने संबंधी सभी तैयारियां चल रही है अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सुविधाओं एवं अन्य तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हॉस्पिटल के डेकोरेशन से लेकर आधुनिक तरीकों से ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी व्यवस्था , मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी व्यवस्था, X - रे एवं जांच उपकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं के रखरखाव की सभी तैयारियां अभी जारी है । सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल बनने से महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधा होगी। 10 बिस्तरीय अस्पताल में आई सी यू रूम और आधुनिक ऑपरेशन थियेटर एवं अन्य जांच तकनीकी उपकरणों लगाए गए हैं। इसके साथ ही लैब, डॉक्टर रूम, नर्सेस रूम, यूटीलिटी रूम भी बनाए गए हैं। सर्वसुविधायुक्त अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम व सौ केवीए का जनरेटर भी लगाया गया है। कोरबा के पाली विकासखण्ड अंतर्गत के हरदी बाजार में एक नया सर्वसुविधा युक्त निजी अस्पताल शुरू होते ही यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है और सभी वर्गों के मरीजों के लिए बेहतर इलाज प्रदान करने का वादा करता है। अस्पताल में उन्नत जांच सुविधाएं और अनुभवी व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद है। यह अस्पताल कई मायनों में खास है ।आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित अस्पताल में सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि उन्नत इमेजिंग तकनीक, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, और हृदय रोग के लिए विशेष सुविधाएं। साथ ही अस्पताल में सभी वर्गों के मरीजों के लिए किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध अस्पताल प्रबंधन द्वारा कराया जाएगा । अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम है जो विभिन्न चिकित्सा विशिष्टताओं में विशेषज्ञ हैं। साथ अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ,लैब टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ प्रशिक्षित और पूर्ण अनुभवी हैं। अस्पताल पूरी तरह से सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण से अनुशासित है ।अस्पताल मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता को प्रथम प्राथमिकता देता है। अस्पताल को पेपरलेस बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह अस्पताल हरदीबाजार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा जिससे ग्रामीण मरीजों को दूरस्थ शहरों में इलाज कराने नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें सभी आवश्यक जांच की सुविधा अपने निकट ही उपलब्ध कराई जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 1 / 459