Sat, 28 Nov 2026 | 09:33:13 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन।

मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय सीमा 11 दिसंबर तक बढ़ी, 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप सूची

I

Indian Business News

11 months ago 2,398 views
  सुकमा (आई.बी.एन -24) भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। आयोग ने सभी निर्धारित गतिविधियों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय प्रदान करते हुए नई समय-सारणी जारी की है। अब सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का अधिक अवसर मिलेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर सर्वेक्षण एवं गणना कार्य, साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 से 15 दिसंबर 2025 के बीच कंट्रोल टेबल अपडेट और प्रारूप मतदाता सूची तैयार की जाएगी। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा, जिसके बाद दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा का पूर्ण रूप से उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। समय सीमा में वृद्धि से मतदाता सूची की सटीकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2804
पेज 113 / 468